सब्जी मंडी में युवा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर बदमाशों ने पीटा, फिर कनपटी पर मारी गोली, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात के बर्रा सब्जी मंडी में समाजवादी युवजन सभा के उपाध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवजन महासभा के उपाध्यक्ष हर्ष यादव अपने दोस्तों के साथ सब्जी मंडी में कुछ सामान खरीदने आए थे. इसी दौरान सफारी से आए अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक हर्ष यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ बर्रा सब्जी मंडी में अपनी कार से सामान खरीदने आए थे. इसी दौरान सफारी गाड़ी में सवार अपराधियों ने पहले तो हर्ष की कार के टायर में गोली मारी. इसके बाद हर्ष के सिर और पैर में गोली मारकर हत्या कर दी।

स्कूटी से ले जाया गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद बर्रा सब्जी मंडी से हर्ष को स्कूटी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं हर्ष की हत्या के बाद स्थानीय सपा नेता ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कानपुर पुलिस ने मामले में ट्वीट करते हुए कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी साउथ डॉ अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस की ओर से हत्यारोपी को पकड़ने की कवायद जारी है. वहीं सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने सरकार पर हमला बोला है. आईपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि 24 घण्टे में एक दर्जन से ज्यादा हत्याओं से थर्राया उत्तर प्रदेश।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *