भाजपा नेता और किसानों में भिड़ंत, बेकाबू कार ने किसानों को कुचला, 3 की मौत, कई घायल, किसानों ने कार को फूंका, जमकर बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur) के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया. यह किसान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है. मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई है. इस दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले किसानों की गाड़ियों को रौंद दिया गया।

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के गांव के दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम को रिसीव करने आ रहे भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ विरोध करने के दौरान किसानों की भिड़ंत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने किसानों को कुचलने वाली दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. किसानों ने भाजपा नेता पर गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है. सूत्रों के मुताबिक घटना में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

जबकि तीन लोगों के मौत की खबर है. लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं कार्यक्रम स्थल पर जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला वापस हो गया है. बवाल की सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है. इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है फिलहाल तिकुनिया में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी कैंप मौजूद है. लखनऊ से कमिश्नर एवं आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

CRUISE में चल रहा था नंगा नाच, चल रही थी RAVE PARTY, देखें

https://youtu.be/c_apxZsEIWA















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *