सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के मारे जाने की कड़े शब्दों में निन्दा की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे दो किसानों के मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। इन किसानों की उस समय मौत हो गई जब एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र के काफ़िले की एक कार शांतमयी ढंग से विरोध कर रहे किसानों पर चढ़ गई।

आज यहाँ से जारी बयान में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सीनियर अधिकारियों की एक टीम लखीमपुर खीरी भेजी है जिससे उक्त मामले से सम्बन्धित उचित जानकारी जुटायी जा सके और पीड़ितों को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया जा सके।

उन्होंने दोष लगाया कि किसान सड़क किनारे धरना दे रहे थे और केंद्रीय मंत्री के काफ़िले को काले झंडे दिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ प्रतीकात्मक विरोध था परन्तु मंत्री के पुत्र के काफ़िले में एक कार प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुज़र गई जिस कारण दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य ज़ख़्मी हो गए।

दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार करने की मांग

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री ने दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार करने और उनके विरुद्ध कत्ल का केस दर्ज करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेता के हाथों किसानों का बेरहमी से किया गया कत्ल है जबकि किसान शांतमयी ढंग से विरोध कर रहे थे।

स. रंधावा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। अब देखना है कि क्या वह दोषियों को गिरफ़्तार करके अपने राज धर्म का पालन करते हुए किसानों के साथ न्याय करेंगे या नहीं। पीड़ितों को न्याय का वादा करते हुए स. रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार उनको हर अपेक्षित सहायता मुहैया करवाएगी।

किसानों की माँगों के हक में अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही किसान नेताओं के संपर्क में थे, जो उनको ताज़ा जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इन दोनों किसाना का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और दोषियों को बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को भी अपना ज़िद्दी रवैया छोड़ने की अपील करते हुए तीन काले कानून वापस लेने की माँग की जिससे कीमती जानें बचाई जा सकें।

BJP नेता ने आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ाई कार, 5 की मौत, किसानों ने फूंकी कार

https://youtu.be/Y4bZqHisuW4















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *