मुख्यमंत्री चन्नी ने लखीमपुर खीरी हादसे की कड़ी आलोचना की, पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति जताई

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Cabinet-Minister-Charanjit-Singh-Channi PUNJAB

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में घटी उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी आलोचना की है जिसमें कथित तौर पर एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने उन किसानों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी जोकि तीन काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ शांतमयी प्रदर्शन कर रहे थे। इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई और 8 ज़ख़्मी हो गए।

स. चन्नी ने आगे कहा कि इस दर्दनाक और अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में सभी के द्वारा निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश के हमरुतबा योगी आदित्यनाथ को इस हादसे के ज़िम्मेदार लोगों के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा जिससे कि मृतकों के पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ मिल सके।

दुखी परिवारों के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दिली हमदर्दी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह इस दुख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति दें।

BJP नेता ने आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ाई कार, 5 की मौत, किसानों ने फूंकी कार

https://youtu.be/Y4bZqHisuW4















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *