अब ऑनलाइन लिंक के द्वारा सरकारी एंबूलैंसों को ट्रैक किया जा सकेगा: ओपी सोनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब ऑनलाइन लिंक के द्वारा सरकारी एंबूलैंसों को ट्रैक किया जा सकेगा: ओपी सोनी

डेली संवाद, चंडीगढ़
उप मुख्यमंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज विधायक नत्थू राम, सुरजीत सिंह धीमान, नवतेज चीमा, सुखपाल भुल्लर, लखबीर लक्खा और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक शेखर, मैनेजिंग डायरेक्टर पीएचएससी अमित कुमार आई.ए.एस की हाजऱी में जि़गिट्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के लिए 30 नयी ईआरएस-108 एंबूलैंसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के अलावा पंजाब सरकार द्वारा एक और सेवा शुरू की गई है जिसके द्वारा मरीज़ या उसके रिश्तेदार अन्य ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं की तरह ऑनलाइन लिंक के द्वारा इन एंबूलैंसों के यातायात को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों को उनके मोबाइल फ़ोन पर ऑनलाइन लिंक समेत एक एसएमएस मिलेगा जिससे वह एंबुलेंस को ट्रैक कर सकेंगे।

एंबूलैंसों की संख्या 270 से बढ़कर 300 हो गई

श्री ओपी सोनी ने बताया कि सरकारी एंबूलैंसों के पहुंचने का औसत समय ग्रामीण क्षेत्र के लिए 30 से 20 मिनट और शहरी क्षेत्रों में 20 मिनट से घटाकर 15 किया गया है। यह प्रयास, आम लोगों का विश्वास मज़बूत करने और पंजाब के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायता करेगा। उप मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वास्थ्य विभाग की वैबसाईट पर ईआरएस-108-एंबूलैंसों का डैशबोर्ड जनता के लिए उपलब्ध होगा।

श्री सोनी ने कहा कि 30 नये वाहनों को शामिल करने से, अब एंबूलैंसों की संख्या 270 से बढ़कर 300 हो गई है जोकि आगे आने वाले समय में 400 तक बढ़ाने की योजना है। उन्होंने कहा कि नये ईआरएस-108-एंबुलेंस के बेड़े में 28 बेसिक लाईफ़ स्पोर्ट (बीएसएल) और 2 नेगेटिव प्रैशर एंबूलैंसें शामिल हैं जोकि क्रौस इन्फ़ेक्शन को रोकने और कोविड-19 मरीज़ों के सुरक्षित यातायात को यकीनी बनाने में सहायता करेंगी।

मंत्री ने कहा कि ये अपनी किस्म की पहली एंबूलैंसें हैं, जो अमृतसर और लुधियाना में काम करेंगी, जबकि बेसिक लाईफ़ स्पोर्ट एंबूलैंसें पंजाब के सभी जिलों, गाँवों और कस्बों में उपलब्ध होंगी। आम लोगों की सुविधा के लिए नयी विशेषताओं को उजागर करने के लिए, ईआरएस-108-एंबूलैंसों की आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वारा एक जानकारीपूर्ण वीडियो भी जारी किया गया।

किसानों को अपनी थार जीप से रौंदता चला गया मंत्री का लौंडा

https://youtu.be/m1iDk7Z6R5I

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *