Punjab News: फ्लैट सील करने पहुंची टीम, लोगों ने की जमकर नारेबाजी, भारी विरोध

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 56 में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के फ्लैटों को सील करने पहुंची टीम के साथ स्थानीय निवासियों की झड़प हो गई। यह टीम उन फ्लैटों को सील करने पहुंची थी जिनका किराया बकाया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इलाके के पार्षद मुनव्वर (Councillor Munawar) भी मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध किया। प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल (Police Force) बुला लिया है। वहीं, स्थानीय निवासी लगातार नारेबाजी कर इसका विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकते हुए चंडीगढ़ पुलिस।
प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकते हुए चंडीगढ़ पुलिस।

सामान उठाने का मौका भी नहीं दिया

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की टीम ने उन्हें उनके घर से सामान उठाने का मौका भी नहीं दिया और फ्लैटों को सील करना शुरू कर दिया। उनकी इस कार्रवाई से 1 मिनट में पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा।

Chandigarh CHB Flat License Cancelled
Chandigarh CHB Flat License Cancelled

अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने यह कार्रवाई यहीं नहीं रोकी तो वे अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर में जाकर रहेंगे। क्योंकि अगर उनके पास बाहर किराया देने के लिए पैसे होते तो वे इस फ्लैट का किराया दे देते। पैसे न होने की वजह से इन फ्लैटों का किराया बकाया है।

लोगों के पक्ष में आए एरिया पार्षद मुनव्वर।
लोगों के पक्ष में आए एरिया पार्षद मुनव्वर।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *