Jalandhar News: कल से 2 दिन के दौरे पर जालंधर रहेंगे CM भगवंत मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके में विधानसभा उप चुनाव के दौरान राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा किए गए वादे के अनुसार कल और परसो वह जालंधर में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बुधवार और गुरुवार को वह जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से मीटिंग करेंगे और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करेंगे। सीएम मान की टीम द्वारा इसकी जानकारी सांझा की गई है।

Jalandhar-news
Jalandhar-news

आपको बता दें कि सीएम मान ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह हर हफ्ते दो दिन जालंधर में बैठेंगे। ऐसे में वह माझा और दोआबा के नेताओं के साथ मीटिंग कर सकेंगे। इसके लिए सीएम मान ने जालंधर में किराये पर घर भी लिया है।

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AAP ने दर्ज की जीत

बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।

Mohinder Bhagat AAP
Mohinder Bhagat AAP

मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया। ऐसे में यह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *