सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं धनतेरस के दिन इन 9 चीजों की भी कर सकते हैं शॉपिंग, जानें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं धनतेरस के दिन इन 9 चीजों की भी कर सकते हैं शॉपिंग, जानें

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन खरीददारी की परंपरा है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाई जाती है. इस बार धनतेरस 2 नवंबर के दिन मनाई जाएगी. इस दिन धन के देव कुबेर देव और भगवान धनवंतरी की पूजा (Bhagwan Dhanvanti Puja) का विधान है।

कहते हैं कि इस दिन धनवंतरी भगवान समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे. इतना ही नहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Lakshmi Puja) और यम के नाम का दीया भी जलाया जाता है. धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन लोग खरीददारी भी करते हैं. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, वाहन आदि चीजें खरीदने की परंपरा है. कहते हैं कि इस दिन जिस भी चीज की खरीददारी की जाती है।

अष्टधातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस के दिन अष्टधातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. वहीं, सोना-चांदी भी शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस के दिन सिर्फ इन 9 चीजों का खरीदना भी धनतेरस के दिन शुभ माना जाता है. अगर धनतेरस के दिन आप इनमें से कोई भी चीज खरीदते हैं तो सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही धन की वर्षा होती है. इस दिन घर में सुख-शांति और समृद्दि के लिए खरीददारी को शुभ माना जाता है।

आइए जानें किन चीजों को खरीदना होता है शुभ

  1. झाड़ू- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन धनतरेस के दिन घर में झाड़ू खरीद कर लाने से लक्ष्मी जी का वास होता है. ऐसा करने से घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट दूर होता है.
  2. धनिये के बीज- धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा है. इस दिन धनिया खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को धनिये के बीज अर्पित कर तिजोरी में रखने से बरकत होती है.
  3. व्यवसाय से संबंधित सामान- धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब आदि भी खरीद सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए. बिजनेस मेन को इस दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर पश्चिम दिशा में रखने चाहिए.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स-

  1. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स- धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना भी शुभ माना जाता है. फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि खरीद उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है.
  2. गोमती चक्र- धनतेरस के दिन सेहतमंद और संपन्नता के लिए 11 गोमती चक्र खरीदने की सलाह दी जाती है. गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से लाभ होता है.
  3. बर्तन- धनतेरस के दिन पीलत के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. इसे घर के पूर्व दिशा में रखने फायदे मंद होता है. इतना ही नहीं, सोना-चांदी भी खूब खरीदी जाती है.

सोने के सिक्के

  1. सोने के सिक्के- मां लक्ष्मी के चित्र अंकित वाला सोने का सिक्का खरीदना भी लाभदायक होता है.
  2. चांदी के सिक्के- अगर आप सोने के सिक्के नहीं खरीद सकते, तो चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  3. ज्वेलरी- धनतेरस के दिन किसी भी तरह के आभूणण खरीदना भी शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है.

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *