Weather Punjab: पंजाब के 5 शहरों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Punjab: मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी पंजाब में (Punjab) बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने एक जिले में ऑरेंज व 14 में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसून (Monsoon) की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से गर्मी व उमस की स्थिति बनी हुई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में -0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज जरूर हुई। वहीं, यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि कल से मौसम फिर बदल जाएगा।

Weather Update
Weather Update

तेज हवाएं चलेगी

मौसम विभाग ने मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में सुबह दस बजे मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया। इस दौरा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल से सटे पठानकोट में भारी बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट है।

weather update
weather update

जिलों में कम बारिश हो हुई

जुलाई महीना खत्म होने वाला है। लेकिन इसके बावजूद भी उस हिसाब से बारिश नहीं हाे रही है। सभी जिलों में कम बारिश हो हुई है। वहीं, एक जून से अब तक राज्य 49 फीसदी कम बारिश हुई है। पठानकोट, तरनतारन, मानसा व संगरूर में सामान्य बारिश हुई है।

जबकि छह जिलों में रूपनगर में 62 फीसदी, एसबीएस नगर में 64 फीसदी, मोहाली 72 फीसदी, फतेहगढ़ साहिब 80 फीसदी, फिरोजपुर 66 फीसदीद और बठिंडा में 73 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि अन्य जिलों में 30 से 59 बारिश कम दर्ज की गई है।

weather-Alerts
weather-Alerts

बड़े शहरों में दर्ज तापमान

अमृतसर – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 25.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – मंगलवार शाम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 28 डिग्री से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 29 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 28 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *