Aaj ka Panchang: आज गजानन संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है, भगवान गणेश की करें पूजा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 24 July 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 जुलाई यानी आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व भगवान गणेश (Lord Ganesh) को समर्पित होता है। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

साधक अपने घरों पर भी शिव परिवार की पूजा कर रहे हैं। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर्व हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर शोभन योग समेत 7 शुभ संयोग बन रहे हैं। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानिए आज का पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 24 July 2024)

गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहूर्त (Gajanan Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)

शुभ मुहूर्त

सावन माह के कृष्ण पक्ष की की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को ब्रह्म बेला में 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि गणना से आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है।

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

शोभन योग

पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो गजानन संकष्टी चतुर्थी पर सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। सौभाग्य योग प्रातः काल 11 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद शोभन योग का संयोग है। शोभन योग का समापन 25 जुलाई को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर होगा। सौभाग्य और शोभन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।

शिववास योग

भगवान शिव को समर्पित गजानन संकष्टी चतुर्थी पर शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। शिववास योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 40 मिनट से हो रहा है। यह योग दिन भर है। वहीं, समापन 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर होगा। साथ ही गजानन संकष्टी चतुर्थी पर बव और बालव करण के भी योग बन रहे हैं। जबकि, शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 13 मिनट पर

चन्द्रोदय – शाम 09 बजकर 40 मिनट पर

चंद्रास्त – प्रात: काल 08 बजकर 43 मिनट पर (25 जुलाई)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *