गोवर्धन पूजा आज, पढ़ें कौन सा समय पूजा के लिए है सबसे उत्तम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोवर्धन पूजा आज, पढ़ें कौन सा समय पूजा के लिए है सबसे उत्तम

जालंधर। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है. इस दिन श्री कृष्ण ने जिस पर्वत को अपनी छोटी उंग्ली पर उठाया था उसी की पूजा की जाती है. अगर तिथि के हिसाब से बात करें तो इसे कार्तिक शुकल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है और इस हिसाब से आज ये पूजा है. आज के दिन कई लोग घरों के बाहर गोवर्धन पर्वत का सांकेतिक रूप बनाकर उसमें दिया जलाकर उसकी पूजा करते हैं।

इसके साथ ही आज बहुत से घरों में अन्नकूट की भी मनाया जाता है. इसके अंतर्गत एक खास प्रकार की सब्जी जिसे अन्नकूट ही कहते हैं का भोग श्री कृष्ण को लगाया जाता है. जानते हैं आज गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कौन सा है।

सुबह का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा कई जगहों पर सुबह होती है तो कई जगहों पर शाम को. ये कई बार व्यक्ति की सुविधा से भी जुड़ा होता है. इसलिए अगर आप सुबह गोवर्धन पूजा कर रहे हैं तो ये जान लें कि इसके लिए सुबह 7.50 से लेकर 10.47 मिनट तक का मुहूर्त उत्तम बताया जा रहा है. संभव हो तो शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें।

शाम का मुहूर्त

किसी कारण से अगर आपको सुबह समय नहीं मिल रहा या आपके यहां शाम को ही पूजा करने की परंपरा है तो आप शाम को भी पूजा कर सकते हैं. इसके लिए दोपहर 3.22 से लेकर शाम 5.33 बजे का समय सबसे बढ़िया है. आप अपनी तैयारियों को इस प्रकार करें कि शुभ मुहूर्त में ही पूजा कर पाएं।

अन्नकूट का है विशेष महत्व 

गोवर्धन पूजा पर कई घरों में अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है. इसे 56 अलग प्रकार की सब्जियों के मेल से बनाते हैं और सबसे पहले भगवान कृष्ण को भोग लगाते हैं उसके बाद प्रसाद के रूप में खाते हैं. इस सब्जी को बनाने में समय लगता है इसलिए पहले से तैयारी कर लें कहीं शुभ मुहूर्त निकल न जाए।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *