जयगुरुदेव: पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज का आगमन इसी माह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जयगुरु देव जी महाराज के परमशिष्य परम संत श्री उमाकांत जी महाराज इसी महीने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान परम संत उमाकांत जी महाराज तीनों प्रदेशों में अपने आशीर्वचनों और सत्संग से संगत को निहाल करेंगे।

जयगुरुदेव संगत पंजाब के प्रधान दीनानाथ जायसवाल ने कहा कि परमसंत उमाकांत जी महाराज की दया जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब पर होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों में जल्द ही गुरु महाराज जी सत्संग की वर्षा करेंगे।

आज जालंधर आश्रम में सत्संग और लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान दीनानाथ जायसवाल ने सत्संगी भाइयों से अपील की है कि सभी सत्संगी भाई सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

इस मौके पर गया प्रसाद सिंह, विनोद जायसवाल, राजूपाल, प्रदीप कुमार, सुरेश सिंह, तृप्ति नाथ शुक्ला, बद्री प्रसाद जायसवाल, सुरिंदर पाण्डेय आदि मौजूद थे।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *