Punjab News: पंजाब में XUV कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से एक वीडियो (Video) सामने आया है, जहां लोगों की मंजर देख सांसें थम गई। यहां एक एक्सयूवी कार (XUV Car) ने बाइक सवार (Bike Rider) तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

हादसे का शिकार हुए युवकों को गंभीर चोटें आईं और एक युवक बेहोश हो गया। कार चालक रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इलाका पुलिस दो दिन से उसे थाने के चक्कर कटवा रही है और उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Birthday-Party
Birthday-Party

बर्थडे पार्टी से घर जा रहा था पीड़ित

पीड़ित हर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वह दो दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी से घर जा रहा था। अचानक जब वह ताजपुर रोड कट पर मुड़ने लगा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसे कुछ पता ही नहीं चला।

वह बेहोश हो गया। उसके साथ आए दो युवकों को मामूली चोटें आईं। लोगों की मदद से उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। हर्ष ने बताया कि उसके सिर और माथे पर चोटें आई हैं। वह कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाना डिवीजन नंबर 7 गया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

Ludhiana Tajpur Road XUV Hits Bike Riders
Ludhiana Tajpur Road XUV Hits Bike Riders

पुलिस ने कहा खुद ही ढूंढो वीडियो

हर्ष ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसे कहा कि वह खुद ही घटनास्थल का वीडियो ढूंढे और कार का नंबर पता लगाए। हर्ष ने बताया कि उसने अपने स्तर पर सीसीटीवी ढूंढ लिया है।

अब पुलिस को कार चालक का नंबर पता लगाना है। इस मामले में एएसआई सुखविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि जल्द ही कार चालक की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *