पूनम पांडे के पति Sam Bombay मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, घायल एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 09 Nov 2021

पूनम पांडे के पति Sam Bombay मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, घायल एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती

मुंबई। एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (Poonam Pandey Husband Arrested)। पूनम पांडे ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं. पुलिस ने सैम पर भारतीय दंड सहिंता के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

पूनम को सिर और आंख में आई चोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों के बीच सैम की पहली पत्नी अलवीरा को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सैम ने उनके सिर को दीवार में मार दिया, जिससे उनके सिर में काफी चोट आई हैं. उन्हें एक आंख से देखने में भी परेशानी हो रही है. पूनम पांडे की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सैम को अरेस्ट कर लिया. पूनम पांडे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस ने अपने पति पर मारपीट की शिकायत की हैं. इससे पहले 2020 में भी उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद ही सैम पर गोवा में मारपीट का आरोप लगाया था. इस शिकायत में उन्होंने कहा ता कि उनके पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट के बाद गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी।

पहले भी मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं एक्ट्रेस

ये घटना गोवा के कानाकोना गांव की हैं. खबरों के मुताबिक ये दोनों यहां अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए पहुंचे थे. तब भी सैम पर आईपीसी की धारा 353, 506 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की शादी पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था. गोवा में दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद पूनम ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. उस वक्त उन्होंने कहा था “कौन सी शादी में उतार चढ़ाव नहीं होते?”

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *