पार्षद जगदीश समराय ने नागरा फाटक पर लगे कूड़े के डंप को करवाया साफ, कहा – प्लीज कूड़ा न फेंके, मोहल्ले को रखें साफ सुथरा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वार्ड-78 में पड़ते मोहल्ला गुरु नानक नगर के साथ लगते नागरा फाटक के पास बहुत बड़ा कूड़े का डप बन गया था। इससे लोगों ने पार्षद जगदीश समराय को अवगत करवाया। पार्षद जगदीश समराय ने निगम कर्मचारियों के सहयोग से आज पूरा डंप साफ करवाया, जिससे मोहल्ले को लोगों ने समराय का धन्यवाद किया।

गुरु नानक नगर में नागरा फाटक के पास लोग कूड़ा फेंक रहे थे। जिससे वहां कूड़े का डंप लग गया। लोगों ने इसकी जानकारी कौंसलर जगदीश समराय को दी। जगदीश समराय ने तत्काल निगम मुलाजिमों से तालमेल कर सफाई शुरू करवाई। आज जगदीश समराय ने मौके पर खड़े होकर पूरा डंप साफ करवाया।

पार्षद जगदीश समराय ने लोगों से अपील की है कि कूड़ा बाहर कतई न फेंका जाए। उन्होंने कहा है कि अपने वार्ड में लगे हुए रेक्कीपर को ही कूड़ा दें। जिससे आप सभी वार्ड नंबर 78 साफ सुथरा रहे। उन्होंने कहा कि इसमें सभी के सहयोग की सख्त जरूरत है। अपने वार्ड को आप सभी ने मिलकर ही साफ सुथरा रखना है।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *