डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस थाने में एसएचओ रिश्वत ले रहा था, जिसे विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के छापे से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर में थाने में तैनात एसएच ओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार हुआ है। शिकायतकर्ता ने पहले एसएचओ को 10 हज़ार रुपए रिश्वत दी ओर साथ ही विजिलेंस को सूचना दे दी।
मौक़े पर पहुँची विजिलेंस टीम ने थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गुरुदेव सिंह को क़ाबू कर लिया। गुरुदेव सिंह के पास से 10 हज़ार रुपए की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।









