Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, पीड़ित ने रुपए लौटाने को कहा तो ट्रैवल एजैंट ने दी धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर आए दिन धोखाधड़ी केस सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 13 लाख रुपए लेकर फ्रांस (France) भेजने के बजाय आर्मेनिया (Armenia) भेज दिया और वहां पर काम न मिलने पर पीड़ित घर वापस आ गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसके बाद रकम वापस देने के को लेकर घर पर हमला व आग लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भिखीविंड थाने की पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Punjab News
Punjab News

हीरा सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी कोटली सुर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरमेल सिंह निवासी गांव नारली ने उसके बेटे गुरचेत सिंह से 13 लाख रुपए लेकर फ्रांस भेजने को कहा था, लेकिन उसे आर्मेनिया भेज दिया गया।

कोई काम नहीं मिला

चूंकि उसे कोई काम नहीं मिला, इसलिए वह 2-3 महीने तक परेशान होने के बाद घर लौट आया। जिसके बाद जब उन्होंने रकम वापस करने की मांग की तो 16 जुलाई की रात कुछ लोगों ने घर के बाहर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इसी बीच हथियार से लैस लोगों ने जोर-जोर से गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर पड़े सामान में आग लगा दी। इस बीच पूरे परिवार ने बड़ी मुश्किल से घर में छुपकर अपनी जान बचाई।

वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी

इस घटना के बाद गुरमेल सिंह के बेटे ने विदेश से वॉयस मैसेज भेजकर धमकी देनी शुरू कर दी कि आज तो बच गए, बाद में और मजा चखाओगे। हीरा सिंह ने बताया कि उनके घर पर हमले की पूरी साजिश गुरमेल सिंह और उनकी पत्नी बलविंदर कौर और विदेश में रहने वाले बेटे गुरजीत सिंह ने रची थी।

Punjab News
Punjab News

इस संबंध में भिखीविंड थाने के एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में नारली के गुरमेल सिंह, बलविंदर कौर और गुरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *