बाबा उमाकांत जी महाराज ने की सीकर राजस्थान में प्रभु प्राप्ति का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 21 Nov 2021

बाबा उमाकांत जी महाराज ने की सीकर राजस्थान में प्रभु प्राप्ति का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा

डेली संवाद, सीकर
मनुष्य जीवन में गुरु भक्ति करने, गुरु को खुश करने के तरीके बताने-समझाने वाले, जिससे जीवात्मा का उद्धार हो सके और जीते जी मुक्ति-मोक्ष प्राप्त हो सके ऐसे समय के पूरे समरथ सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 21 नवंबर 2021 को सीकर, राजस्थान में दिए व यूट्यूब चैनल जय गुरुदेव यूकेएम पर प्रसारित संदेश में प्रभु प्राप्ति का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा करते हुए मनुष्य शरीर का महत्व के बारे में बताया कि संतों की दया मनुष्य पर, जीव-जंतुओं पर भी हो जाती है।

जब मनुष्य नहीं समझ पाता है कि मनुष्य शरीर किस लिए मिला है तो जीवन भर खाने-पीने, बच्चा पैदा करने में ही लगा रह जाता है। मनुष्य शरीर जो भजन करने, अच्छा काम, पुण्य कर्म करने के लिए मिला, इससे जब पाप कर्म बन जाते हैं तो सजा मिल जाती है। जैसे यहां का नियम है, ऐसे ही कुदरत का नियम है।

पाप करोगे और बचाने वाले गुरु नहीं मिलेंगे तो चौरासी-नरकों में जाना ही जाना है

ज्यादा पाप किया तो नरक में जाना पड़ेगा, कम पाप किया तो मुर्गा, बकरा, कीड़ा-मकोड़ा, पेड़ आदि के शरीर में डाल दिया जाता है सजा भोगने के लिए। पेड़ में भी जान होती है। उनको भी सजा भोगने के लिए खड़ा कर दिया गया, 50 साल, 100 साल खड़े रहो। संतों की जब दया हो जाती है तो सीधे ही उनको मनुष्य योनि मिल जाती है। इसलिए गुरु समझाते हैं कि भजन कर लो, जीवन की ये घड़ी और सांसों की पूंजी बड़ी कीमती है, इसका उपयोग कर लो।

अभी मनुष्य शरीर में मौजूद वक़्त के गुरु, मास्टर, डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है

समय की, वक्त के नाम की, वक्त के डॉक्टर, हकीम, मास्टर की कीमत होती है, वक्त के सतगुरु की कीमत होती है। पहचानो। कोई कहे पुराने वैद्य से इलाज कराकर ठीक हो जाएंगे, पुराने मास्टर से पढ़ लेंगे तो कैसे हो सकता? वक्त गुरु, वक्त के मास्टर, वक्त के डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है। वक्त के नाम को याद करना पड़ता है।

वक्त का नाम जय गुरु देव नाम है इसीलिए तो कहा जाता है बच्चों को इकट्ठा करके और सब लोग जय गुरु देव नाम बोलो और बुलवाओ। गुरु महाराज का जगाया हुआ नाम है, कहीं भी बोलोगे, मदद मिलेगी।

बीमारी तकलीफ में जय गुरु देव नाम मुसीबत में मददगार होगा। जय गुरु देव नाम की ध्वनि बच्चे और बच्चियों जब बोलने लगे तो बीमारियां दूर होंगी, लड़ाई-झगड़ा कम होगा, खत्म होगा, रुपया पैसा में बरकत दिखाई पड़ने लगेगी। परीक्षा लेकर देख लो।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक, फिर हुआ बड़ा हादसा

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *