Punjab News: पंजाब सरकार देगी आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी

Daily Samvad
3 Min Read
Gurmeet Singh Khuddian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार राज्य के किसानों तक आधुनिक खेती मशीनरी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक मशीनरी की खरीद सरकार ने पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी (Subsidy) देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग (Punjab Agriculture and Farmers Welfare department) द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकनाइजेशन (एस.एम.ए.एम.) योजना के तहत खेती मशीनरी पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

13 अगस्त, 2024 तक आवेदन

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर 13 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि न्यूमेटिक प्लांटर, पोटैटो प्लांटर (स्वचालित/अर्ध-स्वचालित), पोटैटो डिगर, पैडी ट्रांसप्लांटर, डी.एस.आर. सीड ड्रिल, ट्रैक्टर ऑपरेटेड बूम स्प्रेयर, पी.टी.ओ. ऑपरेटेड बंड फार्मर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, नर्सरी सीडर और फॉरेज हार्वेस्टर आदि मशीनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है।

Punjab News
Punjab News

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी

इस योजना के अन्य विवरण साझा करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि उपरोक्त मशीनों की खरीद पर व्यक्तिगत किसान, किसान समूह, सहकारी सभाएं, पंचायतें और एफ.पी.ओज 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्तिगत किसान, महिला किसान, छोटे और सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इन मशीनों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और इससे कृषि क्षेत्र में पानी बचाने की तकनीकें, फसली विविधता और एम.एस.एम.ईज को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

Mustard
Mustard

मशीनीकरण को प्रोत्साहित करने का प्रयास

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल या अपने-अपने जिलों के कृषि कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कृषि विविधता और मशीनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *