Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट जारी, हिमाचल जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: देश में कई हिस्सों में जहां मानसून (Monsoon) सक्रिय है, वहीं पंजाब (Punjab) में मानसून सुस्त होता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण 24 घंटे में तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और पंजाब का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के नतीजे भी अनुकूल नहीं रहे और पिछले सात दिनों में राज्य में 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून की सुस्ती के कारण मौसम विभाग ने राज्य को रेड जोन में रखा है।

Weather
Weather

9 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 9 बजे तक बारिश के आसार हैं।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को पंजाब में सिर्फ होशियारपुर और पठानकोट में ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन दोनों जिलों के अलावा नवांशहर और रूपनगर में भी बारिश के प्रबल आसार हैं। अन्य राज्यों में बारिश की संभावना केवल 25 से 50% है।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने 18 से 24 जुलाई के बीच तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद पंजाब में 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इन सात दिनों में राज्य में 5.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि पंजाब में सिर्फ 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

1 जून से 24 जुलाई तक बारिश के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को रेड जोन में रखा है। पंजाब में 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ में 56 फीसदी बारिश

सामान्य तौर पर यहां अब तक 180.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक यहां सिर्फ 100.7 मिमी बारिश हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में 56 फीसदी, हरियाणा में 40 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 38 फीसदी कम बारिश हुई है।

Cloud Burst in Manali
Cloud Burst in Manali

उधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *