Aaj ka Panchang: भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना होगी पूरी, पढ़ें आज का पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 25 July 2024: सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस महीनें में हर दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव (Lord Shiv) की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। इस अवसर पर शिवभक्त श्रद्धा भाव से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। सावन के पहले गुरुवार पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानिए आज का पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 25 July 2024)

अभिजीत और शोभन योग

सावन के पहले गुरुवार पर शोभन योग सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक है। इस दौरान शिव-पार्वती जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

lord shiv
lord shiv

शिववास योग

सावन माह के कृष्ण पक्ष की की पंचमी तिथि 25 जुलाई को दिन भर है। इस योग का समापन देर रात 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। इस शुभ अवसर पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन भी पंचमी तिथि के समय पर हो रहा है।

इस दौरान देवों के देव महादेव नंदी पर सवार होंगे। भगवान शिव के नंदी पर सवार रहने के समय में अभिषेक करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही कौलव और तैतिल करण के भी योग बन रहे हैं। जबकि, पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 12 मिनट पर

चन्द्रोदय- शाम 10 बजकर 17 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर (26 जुलाई)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 53 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 54 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

lord shiv
lord shiv

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *