Punjab News: फेसबुक पर पिस्तौल की वीडियो शेयर की, पुलिस बोली कार्रवाई होगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से एक पुलिस कर्मचारी की सोशल मीडिया फेसबुक (Facebook) पर वीडियो सामने आई है, जिसमें वह गैंगस्टर थीम (Gangster Theme) के एक गीत पर पिस्टल दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वीडियो सामने आने के बाद शहर में भी यह चर्चा छिड़ गई कि पुलिस कर्मचारी सरे-आम सोशल मीडिया पर बिना वर्दी पहने पिस्टल दिखा लोगों के बीच हथियार को प्रमोट कर रहा है।

congress party
congress party

कांग्रेस के पूर्व MLA का है गनमेन

पता चला है कि यह पुलिस कर्मचारी कांग्रेस के एक पूर्व MLA का गनमेन है। वह विधायक कुछ समय के लिए आम आदमी पार्टी में भी शामिल हो गया था लेकिन फिर उसने कांग्रेस में ही वापसी कर ली।

कांग्रेसी MLA से भी बात करनी चाही लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। MLA के पी.ए ने यह कहकर पल्ला छाड़ दिया कि उसे पता नहीं है कि गनमेन उनके साथ लगा है या नहीं। पी.ए से बातचीत होने के कुछ ही मिनटों के बाद उस पुलिस कर्मचारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हटा दी।

B.J रंधावा नाम से है फेसबुक आई.डी

जानकारी मुताबिक पुलिस कर्मचारी का नाम अपनी फेसबुर आई.डी B.J रंधावा नाम से बनाई है। उसने जो पिस्टल के साथ गीत शेयर किया है उसके बोल है-घर दे हालात मसा चेंज होये आ, नहीं तां भलेयां टाइमां च कोई मार देना सी, करी बाबे दा शुक्र असी गए हां सुधर, नहीं तां जे पहलां वाले हुन्दें गड्डी चाढ़ देना सी।

A video of a police officer with a pistol was posted on social media, which was later deleted.
A video of a police officer with a pistol was posted on social media, which was later deleted.

एक पुलिस कर्मचारी के द्वारा गैंगस्टर थीम के गीत पर इस तरह की पोस्ट शेयर करने से पुलिस की छवि को भी धक्का लगा है।

CP चहल बोले…

इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामले को वह वेराफाई करवाएंगे। हथियारों को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने की किसी को भी इज्जाजत नहीं है। पता किया जाएगा कि पुलिस कर्मचारी किस जगह डयूटी कर रहा है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *