Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, यमुना नदी की उफान से तटबंध बहे, यमुनोत्री धाम में पुल की दीवार ढही

k.roshan257@yahoo.com
2 Min Read

डेली संवाद, उत्तरकाशी। Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्‍तरकाशी (Uttarkashi) में भारी बारिश (Rain) के चलते यमुना नदी (Yamuna River) उफान पर आ गई और तबाही फैला दी। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंच गया। यमुनोत्री धाम में तटबंध बह गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यमुनोत्री मंदिर (Yamunotri Dham) को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई। जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बह गई। जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

Yamunotri Dham
Yamunotri Dham

यमुनोत्री में भारी बारिश

यमुनोत्री व जानकीचट्टी में देर रात को भारी बारिश हुई। बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंचा। जिससे वहां हड़कंप मच गया।

पार्किंग में पानी घुस जाने से प्रशासन ने निचले स्तर पर माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया। भले ही सुबह होने तक जानकीचट्टी में जल स्तर सामान्य हो गया। पार्किंग में अभी पानी घुसना कम हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

तटबंध बहे

यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में आए उफान के कारण तटबंध बह गए हैं। यमुना मंदिर को जाने वाला मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

यमुना में स्नान घाट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के निकट यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बही है। भारी बारिश से जनपद में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानें सील, 20 निर्माणों ... Power Cut: पंजाब के इस इलाके में कल लम्बा बिजली कट, ये इलाके प्रभावित Punjab News: कैबिनेट मंत्री गोयल ने अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाई Punjab News: नगर निगम का अफसर गिरफ्तार, ठेकेदार से मांग रहा था 10% कमीशन, निगम अफसरों में मचा हड़कंप Punjab News: अस्पतालों के समय में बदलाव, जाने क्या होगी नई टाइमिंग? Punjab News: अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री की प... Punjab News: कैबिनेट में SC वर्ग से 6 मंत्री, पहली बार AG दफ्तर में आरक्षण लागू करने और SC छात्रों क... Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, मुख्यमंत्री योगी ने जताई प्रसन्नता Yogi Adityanath: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम: मुख्यमंत्री Visa Free Travel: बिना पासपोर्ट या वीजा के भी जा सकते हैं विदेश, बस इस खास डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत