Weather Update: पंजाब में बारिश न होने से सूखे की स्थिति, उमस और गर्मी से लोग बेहाल, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब (Punjab) में मानसून (Monsoon) की सुस्ती के कारण बारिश (Rain) नहीं हो रही है। जिससे कई शहरों में उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पठानकोट में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, आज राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, सुबह 9 बजे तक अमृतसर और मोहाली के आसपास बारिश की संभावना है। कल पंजाब के बठिंडा में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

weather update
weather update

बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया

वहीं, आज पंजाब में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में सिर्फ 25% बारिश की उम्मीद है।

पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश का लगभग कोई अनुमान नहीं है। शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जैसे कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट है। बाकी कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले दिनों के हालातों को देखते हुए आने वाले दिन भी सूखे रहने के आसार हैं।

पंजाब में सूखे की स्थिति

पंजाब भी कम बारिश की मार झेल रहे 9 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सूखे की स्थिति बनी हुई है। यहां 1 जून से 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की जा रही है। जिसने राज्य की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आम तौर पर यहां 184.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार यहां अब तक 103.1 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है।

पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम ऐसे राज्य हैं जिन्हें आईएमडी ने रेड जोन में रखा है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *