करतारपुर हलका: गौशाला संचालक धर्मवीर बख्शी का सुसाइड केस बन रहा है चुनावी मुद्दा, कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, करतारपुर (जालंधर)
लांबड़ा में गौशाला के संचालक धर्मवीर बख्शी लाइव सुसाइड केस फिर से जिंदा हो रहा है। इस मामले में करतारपुर से कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी का नाम आया था, लेकिन चौधरी को बाद में क्लीन चिट दे दी गई थी। इस सुसाइड केस में विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली से लेकर केस में आरोपी बनाए गए सुरिंदर काला, श्रीराम मोहन और गौतम मोहन का नाम सामने आया था।

धम्मा सुसाइड मसला इस चुनाव में मुद्दा बनता जा रहा है। गौशाला संचालक द्वारा मजबूर होकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने भले ही विधायक सुरिंदर चौधरी को क्लीन चिट दे दिया, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुरिंदर चौधरी को जनता क्लीन बोल्ड करने की मूड़ मे है। जिससे कई गांवों में चौधरी का खासा विरोध भी हो रहा है।

दरअसल धर्मवीर ने आरोप लगाया था कि बाली आकर दो डंडे मार जाता था, मगर यह नहीं बताया था कि कब। जांच टीम विधायक के मोबाइल की जांच करेगी कि विधायक धर्मवीर को कॉल करते थे या फिर खुद धर्मवीर उन्हें कॉल करता था। धर्मवीर कांग्रेस पार्टी का वर्कर रहा है और उनका बेटा अभिषेक कांग्रेस पार्टी का सक्रिय यूथ नेता है।

यह कहा था धर्मवीर ने फेसबुक लाइव में..

मैं धर्मवीर धम्मा, सेवक गोविद गोधाम लांबड़ा। हमारी कांग्रेस सरकार में मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। पुष्प बाली नाम का एक गुंडा है पुलिस वाला। जो लोगों को बिना शिकायत के परेशान करता है। मेरी मौत के जिम्मेवार विधायक चौधरी सुरिदर सिंह, सीआइए स्टाफ वन इंचार्ज पुष्प बाली, संजीव काला, गौतम मोहन व श्रीराम मोहन है। मैं इनसे बहुत परेशान हो चुका है। बिना किसी शिकायत के चौधरी लोगों को उठवा देता है। तू गोशाला व हनुमान मंदिर को तोड़ने की बात कहता है।

मैंने अपनी जेब से पैसे लगाकर इन्हें बनवाया। अब मैं दुखी हो चुका हूं। इन सबसे परेशान हूं। हम गोशाला चलाते हैं, कोई अफीम नहीं बेचते लेकिन पुष्प बाली जब आता है तो चार डंडे मारकर चला जाता है। मैं गऊ माता को प्यार करता हूं। मैं उन्हें अपनी आंखों से बेघर होते नहीं देख सकता। इस वजह से मैं आत्म हत्या कर रहा हूं। मैंने जहर पी लिया है। जय माता दी, आखिरी सलाम।

जालंधर में AAP के नेता पर महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/-lyVBHecYoQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *