जालंधर सेंट्रल हलके से AAP के रमन अरोड़ा ने घर घर जाकर मांगे वोट, कांग्रेस में हताशा और भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से प्रत्याशी रमन अरोड़ा को पूरे क्षेत्र में मिल रहे भारी जन समर्थन से यह जाहिर हो गया है कि अब आप और रमन अरोड़ा को कोई रोक नहीं पाएगा। उनके द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोग बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत कर रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों में इससे हताशा और भगदड़ है।

आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई हिस्सों में जनसम्पर्क करते हुए रमन अरोड़ा ने जहां लोगों से सहयोग और अपने पक्ष में मतदान देने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां धर्म की राजनीति करती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी कार्य और विकास की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनेता तो नहीं हूं, लेकिन मेरे अंदर जो लीडरशिप है, वह मैंने अपने व्यापार में रहकर सीखी है। उसी लीडरशिप को लेकर मैं जनता के बीच हूं।

कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना

रमन अरोड़ा ने कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कारगुजारी से लोग हताश और नाखुश है। ऐसे में आप इस चुनाव में जनता के सामने राष्ट्रीय दलों के विकल्प के रूप में खड़ी है। दिल्ली इसका उदाहरण है कि पार्टी जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है।

रमन अरोड़ा ने कहा कि मतदाताओं को भी ईमानदारी से वोट देना होगा। यहां की जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें देख ली हैं। दोनों ने जनता का छिला है। जालंधर सेंट्रल की समस्याएं जस की तस हैं जबकि कांग्रेस विधायक ने पांच साल तक जनता की अनदेखी ही की है। रमन अरोड़ा ने सभी से पंजाब में 10 मार्च को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग देने की बात भी कही।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *