जालंधर नार्थ हलका: कोरोना में जब केडी भंडारी इलाके में परिवार की तरह लोगों का साथ दे रहे थे तब कहां थे बावा हैनरी- किशनपुरा निवासी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी केडी भंडारी को लगातार अपने क्षेत्र में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आज केडी भंडारी द्वारा किशनपुरा क्षेत्र में बालकिशन बाली, किशन लाल शर्मा, डॉ पवन विशिष्ट, महेंद्र पाल, हैप्पी शर्मा, गगन बाली, बंटी अरोड़ा, अजय अबरोल, तोमर, राजन शर्मा आदि के साथ डोर टू डोर करने पहुंचे।

इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने केडी भंडारी का फूल वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्र निवासियों ने कहा केडी भंडारी ही जालंधर नॉर्थ में सही वोट के हकदार हैं क्योंकि करोना काल में जब तत्कालीन विधायक बावा हैनरी और इनके पार्षद अपने-अपने घरों में बैठ गए थे उस समय में सरकार में ना होने के बावजूद भी केडी भंडारी क्षेत्र निवासियों की सेवा में डटे रहे।

लोगों के साथ उस कठिन घड़ी में अगर किसी ने साथ दिया तो वह सिर्फ और सिर्फ केडी भंडारी ने दिया। क्षेत्र निवासियों ने एकजुट होकर कहा कि भंडारी को विजय बनाएंगे और एक बार फिर से क्षेत्र की सेवा का मौका भंडारी को देंगे क्योंकि जो व्यक्ति क्षेत्र निवासियों को अपना परिवार समझता है और हर परिवार के सुख दुख में उसका हिस्सेदार बनता है वही व्यक्ति हमारी वोट का असली हकदार है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *