जालंधर वेस्ट हलका: अकाली दल को बड़ा झटका, विधायक सुशील रिंकू ने करवाई जत्थेदार प्रीतम सिंह खालसा की कांग्रेस में घर वापिसी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विधायक सुशील कुमार रिंकू ने वार्ड-73 के बस्ती मिट्ठू के अर्जुन नगर में मुख्य चुनाव दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर रिंकू को बड़ी कामयाबी मिली जब नाराज होकर अकाली दल मे गए जत्थेदार प्रीतम सिंह खालसा की कांग्रेस में घर वापिसी करवाई। उन्होंने जत्थेदार प्रीतम सिंह खालसा को सिरोपा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। बताया कि जत्थेदार कांग्रेस के टकसाली नेता हैं, लेकिन वह किसी नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ अकाली दल में चले गए थे।

सुशील रिंकू ने कहा कि हरचरण सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह मुसाफिर और लखबीर सिंह खालसा के प्रयासों से वह कांग्रेस में दोबारा लौट आए हैं। जत्थेदार प्रीतम सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस सरकार की पॉलिसियों और विधायक सुशील रिंकू के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं। वह इस इलाके के विधायक सुशील कुमार रिंकू को बड़ी लीड दिलाएंगे। उनको फिर से विधायक बनाया जाएगा।

कांग्रेस को बहुत प्यार मिलता रहा

विधायक सुशील कुमार रिंकू ने नवजोत सिंह चिंटू, हरजिंदर सिंह लाडा व अन्य का धन्यवाद करते हुए कहा कि बस्ती मिट्ठू हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां से कांग्रेस को बहुत प्यार मिलता रहा है। अब उन्हें भी इसी तरह प्यार मिलेगा। रिंकू ने कहा कि आज दोपहर 2 बजे लुधियाना में राहुल गांधी आ रहे हैं। वह सीएम फेस की घोषणा करेंगे। सीएम फेस की घोषणा होने के बाद पंजाब की वेब अंधेरी का रूप ले लेगी।

उन्होंने कहा कि मिट्ठू बस्ती में कई परिवार अकाली-भाजपा को छोड़ कांग्रेस में लौटे हैं। मिट्ठू बस्ती में जिस तरह की लहर चल रही है, वह बाकी विरोधियों को धो कर रख देगी। लोग सीएम चन्नी की पॉलिसिय़ों को देखकर कांग्रेस को ही लाएंगे। सुरजीत सिंह मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पंजाब में दोबारा बनेगी और विधायक सुशील कुमार रिंकू भी मंत्री बनेंगे। जिससे जालंधर को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सारे हलके को बहुत अच्छी तरह से संभाल कर रखा है।

इस मौके पर रीडर हरभजन सिंह, गुरप्यार सिंह, बबलू, बिट्टू, जसविंदर सिंह मठारू, अजीत सिंह, गुरमीत सिंह गुरु, सुरजीत सिंह मुसाफिर, अजमेर सिंह, सचदेवा साब, गुरविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, जगत सिंह और ओम प्रकाश भी मौजूद थे। रिंकू ने सभी को इंद्रप्रस्त होटल में होने वाली राहुल गांधी की वर्चुअल रैली में पहुंचने की भी अपील की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *