जालंधर वेस्ट हलका: भार्गव कैंप में सुशील रिंकू हुए मजबूत, नाराज देव राज गौरी ने परिवार समेत की कांग्रेस में घर वापिसी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपने विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस से नाराज चल रहे लोग उनके हक में और उनके कामकाज से प्रभावित होकर दोबारा कांग्रेस में वापिसी कर रहे हैं। जिससे विधायक सुशील रिंकू को भार्गव कैंप व हलके के अन्य इलाकों में बड़ी मजबूती मिल रही है। रिंकू ने आज भार्गव कैंप और न्यू सुराज गंज में हंगामी मीटिंगों का दौर चलाया। लोगों ने उनका फूलों व माता की चुनरी ओड़ा कर जीत का आशीर्वाद दिया।

भार्गव कैंप में बराड़ बिरादरी के पुराने कांग्रेसी नेता देव राज गौरी की भी विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेस परिवार में दोबारा घर वापिसी करवाई। उन्होंने गौरी के लौटाने पर उनका धन्यवाद किया। रिंकू ने कहा कि गौरी परिवार कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करता रहा है। किन्हीं कारणों के चलते वह उनसे नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में चल गए थे। लेकिन वह लोग टकसाली कांग्रेसी हैं, उनको ज्यादा देर नाराज नहीं रहने दिया जा सकता था। उन्हें मनाकर घर वापिसी करवा ली गई है।

रिंकू ने कहा कि हलके में विकास के नाम पर वोट मांग रहा हूं। क्योंकि विकास करवाते हुए कुछ कमियां भी जरूर रह गई होंगी। इन कमियों को दूर करने के लिए लोग उन्हें एक और मौका दें। ताकि दोबारा जीतकर वह हलके की सेवा कर सकें और कमियों को दूर कर सकें।

सुशील रिंकू के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हैं

देव राज गौरी ने कहा कि वह कांग्रेस से नाराज हुए थे, लेकिन अब वह सुशील रिंकू के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हैं। वह लोग सियालकोट से साथ आए थे और साथ ही रहेंगे। कांग्रेस को दोबारा जीताया जाएगा। रिंकू को दोबारा सिर्फ विधायक ही नहीं बनाया जाए। बल्कि मंत्री भी बनाएंगे। पंजाब में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाएंगे।

इसी तरह न्यू सुराज गंज कांग्रेसी नेता राणा बग्गा के घर पर भी रिंकू ने मीटिंग को संबोधित किया। उन्हें वहां भी लोगों ने मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। कहा कि अब रिंकू जल्द ही कांग्रेस सरकार में मंत्री बनेंगे। इस मौके पर पार्षद बचन लाल, पार्षद तरसेम लखोत्र, खादी बोर्ड के पूर्व डायरैक्टर मेजर सिंह, ओम प्रकाश, पूर्व पार्षद दायावंती, मदन लाल, कुलदीप दीपू, शेर सिंह शेरू, राणा बग्गा, राज कुमार राजू, रतन लाल, रविंदर कीमती, सतगुरु कबीर सेवा दल के प्रधान गुरबचन सिंह जैली, जीता जी, अरविंद, राणा, सिंकदर, राधे, सरवण टांगरी, वरिंदर काली और राजेश खब्बू भी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *