जालंधर सैंट्रल के प्रत्याशी मनोरंजन कालिया के लिए हिमाचल के CM जयराम ठाकुर ने मांगे वोट, बोले – चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके से प्रत्याशी मनोरंजन कालिया के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वोट मांगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के बाद नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था।

जालंधर सेंट्रल से भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया के समर्थन में आज यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था की घोर विफलता है जहां देश के प्रधानमंत्री अपने सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी नैतिक जिम्मेदारी लेने की बजाय इस पर शेखी बघारते रहे।

सरकार बनने के बाद ऐसी कई और परियोजनाएं आएंगी

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री फिरोजपुर रैली के मौके पर पंजाब के लिए 43,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत एक ही जगह से करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब से विशेष लगाव है क्योंकि उन्होंने पंजाब में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने के बाद ऐसी कई और परियोजनाएं आएंगी।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच लंबे और गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल पंजाब को बड़ा भाई मानता है। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब को हमारी जरूरत होती है हम उसके साथ खड़े होते हैं और जब भी हमें पंजाब की जरूरत होती है तो पंजाब हमारे साथ खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों का एक-दूसरे के साथ संबंध हमेशा ऐसे ही मजबूत रहेगा।

भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने की अपील

जयराम ठाकुर ने लोगों से इस बार पंजाब में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने से पंजाब तेजी से विकास करेगा। उन्होंने कहा कि अब भी पंजाब को केंद्र से भारी आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये दिए गए हैं और फिर भी पंजाब सरकार इसका ठीक से उपयोग करने में विफल रही है। शहर में स्मार्ट सिटी जैसा कुछ भी नहीं दिखता।

जयराम ठाकुर ने लोगों को उन लोगों से सावधान रहने का आह्वान किया, जिन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल में धकेला है। उन्होंने कहा कि पंजाबी युवा, वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं और हर भारतीय को पंजाबियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सरहदों पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सर्वाधिक सैनिक पंजाबी हैं। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब के गौरव का स्थान हमेशा बना रहे और जो लोग पंजाब के गौरव के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें हमेशा के लिए यहाँ से खदेड़ दिया जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *