डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी केडी भंडारी के चुनाव प्रचार को समय बल मिला, जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दोआबा चौक निकट केडी भंडारी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जालंधर नॉर्थ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य तरीके से स्वागत किया।
केडी भंडारी ने अपने संबोधन में कहा जालंधर नॉर्थ के कार्यकर्ता मेरी ताकत है, यही मेरा परिवार है और यही मेरा सब कुछ है। केडी भंडारी ने कहा मैं जो कुछ भी हूं जालंधर नॉर्थ के कार्यकर्ताओं की वजह से हूं। भंडारी ने कहा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार है और इस क्षेत्र की तरक्की विकास और खुशहाली मेरा एकमात्र लक्ष्य है।
केडी भंडारी का भारतीय जनता पार्टी में बहुत सत्कार है
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने कहा जालंधर नॉर्थ निवासियों की खुशकिस्मती है कि इनका प्रत्याशी केडी भंडारी है। जिसका भारतीय जनता पार्टी में बहुत सत्कार है। जयराम ठाकुर ने कहा केडी भंडारी को क्षेत्र के विकास करने का एक शौक है। जुनून है और भंडारी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इस बात को साबित करके दिखाया।
जयराम ठाकुर ने कहा इस बार जब केडी भंडारी जालंधर नॉर्थ से विधायक बनेंगे और पंजाब की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे तो पंजाब सरकार और केंद्र सरकार में बैठे मंत्रीगण केडी भंडारी के कहने पर जालंधर शहर की इंडस्ट्री व्यापार और अन्य विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट जालंधर शहर को देंगे। इस बात का मैं आपको यकीन दिलाता हूं।
केडी भंडारी मेहनती उम्मीदवार
जयराम ठाकुर ने कहा केडी भंडारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समूची भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के बहुत करीबी है और हर व्यक्ति केडी भंडारी का सत्कार करता है और इस बात का सबसे अधिक फायदा जालंधर शहर और जालंधर नॉर्थ को होगा क्योंकि किसी भी क्षेत्र की तरक्की विकास और खुशहाली उस क्षेत्र में आए बड़े प्रोजेक्ट के ऊपर निर्भर करती है। जयराम ठाकुर ने कहा केडी भंडारी के विजय होने पर क्षेत्र में आने वाली इंडस्ट्री क्षेत्र के हजारों नौजवान युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
जयराम ठाकुर ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को केडी भंडारी जैसे शरीफ इमानदार और मेहनती उम्मीदवार को जीत दिलवाने की विनती की। जयराम ठाकुर ने कहा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र कि सभी मतदाता बहुत ही समझदार है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार 20 फरवरी को मतदान करते वक्त क्षेत्र निवासी अपने उज्जवल भविष्य को देखते हुए इलाके में तरक्की विकास और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए केडी भंडारी को अपना मतदान देंगे और केडी भंडारी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।












