करतारपुर हलका: दिग्गज दलित नेता अविनाश चन्द्र ने भाजपा प्रत्याशी सुरिंदर महे के लिए 15 से ज्यादा गांवों में किया तूफानी प्रचार, मिला जबरदस्त समर्थन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, करतारपुर
दोआबा के दलित दिग्गज दलित नेता और पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र ने आज करतारपुर विधानसभा हलके के 20 गांव का तूफानी चुनाव प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र महे के लिए घर-घर जाकर वोट भी मांगे।

अविनाश चंद्र ने कहा कि इस बार सभी को भाजपा को वोट देना चाहिए। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब का संपूर्ण विकास कर सकती है क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है और पंजाब में भी जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पंजाब का तेजी के साथ विकास संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने उसूलों की पक्की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे उनको एक एक करके उन्होंने पूरा किया है। इसलिए सभी को एक बार भाजपा को मौका देना चाहिए। अविनाश चंद्र ने आज धीरपुर, मलियां, कुडोवाल, छोटा पिंड, चीमा, हसन मुंडा, रहीमपुर, भतीजा, फरीदपुर दुगरी, सरेखास, खुसरूपुर, बरहमपुर, मीरपुर समेत कई गांवों में प्रचार किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *