पंजाब: कांग्रेस और AAP वर्करों में हिंसक भिड़ंत, कई घायल, अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर पहले 3 घंटे में सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हुआ है। राज्य के 7 जिलों में 20% से ज्यादा मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 23.34% मतदान मुक्तसर में हो चुका है, जबकि सबसे कम 12.44% मतदान पठानकोट में हुआ है।

उधर, अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार को सीज कर दिया है। सोनू पर दूसरे बूथ में जाने का आरोप है।

भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भदौड़ सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की दोनों सीटों भदौड़ (19.50%) व चमकौर साहिब (22%), भगवंत मान की धूरी सीट (18.50%), प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट (23.80%), सुखबीर बादल की जलालाबाद सीट (21.80%) और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला अर्बन सीट (19%) पर बंपर वोटिंग जारी है।

अब तक की वोटिंग में प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट के वोटर पोलिंक के लिहाज से राज्य में पहले स्थान पर चल रहे हैं।
नवजोत सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया की कड़ी फाइट वाली अमृतसर ईस्ट सीट पर मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। जहां 9 बजे तक इस सीट पर महज 1.10% मतदान ही हुआ था, वहीं 11 बजे तक 7.10% मतदान हो गया है। हालांकि राज्य के अन्य जिलों के लिहाज से यहां मतदान की गति अभी भी धीमी ही है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक पहले घंटे के दौरान राज्य में 4.80% मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक कहां कितना मतदान

राज्य में मतदान के लिहाज से पठानकोट सबसे पीछे है, जबकि अमृतसर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, साहिबाजादा भगत सिंह नगर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना और जालंधर जिलों में भी पोलिंग की रफ्तार बेहद धीमी है।

  • अमृतसर – 15.48%
  • बरनाला – 20.17%
  • बठिंडा- 21.08%
  • फरीदकोट – 18.79%
  • फतेहगढ़ साहिब- 20.12%
  • फाजिल्का – 22.55%
  • फिरोजपुर- 19.29%
  • गुरदासपुर – 18.74%
  • होशियारपुर- 18.88%
  • जालंधर- 14.30%
  • कपूरथला – 16.03%
  • लुधियाना- 15.58%
  • मानसा- 19.75%
  • मोगा – 16.29%
  • मालेरकोटला- 22.07%
  • पठानकोट- 12.44%
  • पटियाला- 20.34%
  • रोपड़ – 19.44%
  • मोहाली- 13.15%
  • संगरूर – 19.88%
  • नवांशहर- 16.65%
  • मुक्तसर – 23.34%
  • तरनतारन- 15.79%


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *