ऑस्ट्रेलिया में 722 दिन बाद लौटी खुशियां, इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू, पढ़ें मेलबर्न से डेली संवाद की एडिटर वर्षा पंधेर की विशेष रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वर्षा पंधेर, एडिटर
डेली संवाद, मेलबर्न (आस्ट्रेलिया)
काेराेना काल के दौरान दुनिया भर में सिमटा आकाश अब खुलने लगा है। ऑस्ट्रेलिया में 722 दिन बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू हो गईं। वैक्सीन लगवा चुके लोगों को क्वारैंटाइन नहीं होना पड़ेगा। उधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लिविंग विद कोरोना प्लान लॉन्च किया। इसके तहत ब्रिटेन में 24 फरवरी से बंदिशें खत्म हो जाएंगी।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेल्फ आइसोलेशन की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। पॉजिटिव घर से बाहर जा सकेंगे। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी नहीं होगी। 1 अप्रैल से सरकार की ओर से फ्री टेस्टिंग भी खत्म कर दी जाएगी। बिना टीका लगवाए गए पर्यटकों को इजरायल 1 मार्च से अपने देश में आने की मंजूरी प्रदान करेगा।

कोरोना के केस घट रहे

उधर, फ्रांस ने पूर्ण टीकाकरण वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को निगेटिव कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। जर्मनी में 20 मार्च के बाद प्रतिबंध खत्म हो जाएंगे।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूर पहनें। अकेले पैदल जा रहें हों और गालों पर हवा का झोंका महसूस करें तो मास्क की जरूरत नहीं है। लेकिन बाहर जाते समय मास्क जरूर रखें। सुपरमार्केट, जिम-स्पा और सिनेमाघरों में मास्क जरूर लगाएं। अभी कोरोना गाइडलाइंस लागू हैं। इनडोर में वैंटीलेशन कम होता है।

मास्क अभी भी जरूरी है

बस-रेल अथवा कैब में सफर करते समय मास्क जरूर पहनें। हवाई यात्रा के दौरान मास्क जरूरी और अनिवार्य है। वैसे तो बच्चों में संक्रमण का खतरा कम रहता है। लेकिन अभी 15 से 18 साल के बच्चों को ही टीके लग रहे हैं ऐसे में बच्चों को स्कूल में मास्क पहनाकर भेजें।

यदि छींके आए तो घर पर रहना बेहतर है। जरूरी होने पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। अच्छी क्वालिटी और सही फिटिंग वाला मास्क पहने। केएन95, एन95, केएफ94 बेहतर रहता है। कपड़े का दोहरा मास्क अथवा सर्जिकल मास्क भी अच्छा रहता है।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *