पंजाब: मतदान में धांधली करवाने पर BLO गिरफ्तार, ऑब्जर्वर ने किया निलंबित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

arrest

डेली संवाद, मोगा
मोगा विधानसभा (MOGA) हलके में चुनाव ऑब्जर्वर ने धांधली के आरोप में बीएलओ (BLO) को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि 20 फरवरी को चुनाव के दिन उनकी पार्टी के समर्थक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र की अनदेखी करते हुए मोगा के लोगों को उनके विरोधियों ने डरा-धमका कर वोट डलवाने की कोशिश की।

बीएलओ फर्जी वोट डाल रहा है

उन्होंने बताया कि पूरी घटना के बारे में चुनाव आयोग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार इस बारे में अवगत करवाया। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वार्ड 40 के बूथ 196 पर पोलिंग एजेंट को इस बात का पता चला कि बीएलओ फर्जी वोट डाल रहा है। उनके पोलिंग एजेंट ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाना चाहा।

इस दौरान मौके पर पहुंचे ऑब्जर्वर ने जानकारी ली। बीएलओ को तुरंत थाने लाया गया और उसके समर्थक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद आम आदमी पार्टी समर्थक को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *