पंजाब: राजनीति से सन्यास लेने जा रही है नवजोत कौर, सिद्धू ने भी किया फैसले का समर्थन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पंजाब कांग्रेस की नेता नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) राजनीति छोड़ने के बारे में मन बना रही हैं। नवजोत कौर के पति नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भी कहा है कि चुनाव के बाद काफी हद तक ऐसा मुमकिन हैं।

नवजोत कौर सिद्धू पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस पार्टी से खफा नज़र आई हैं. नवजोत कौर सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. नवजोत कौर का कहना था कि चरणजीत सिंह चन्नी की तुलना में नवजोत सिद्धू बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते थे।

नवजोत कौर सिद्धू दोबारा से डॉक्टरी के पेशे में जाने पर विचार कर रही है. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि अगर राजनीति में उनके लिए चीजें काम नहीं करती हैं तो फिर वह एक बार फिर से अपने डॉक्टरी के पेशे को अपनाना चाहती हैं।

सिद्धू नहीं छोड़ेंगे राजनीति

नवजोत सिंह सिद्धू भी नवजोत कौर के इस फैसले का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”जो मेरी पत्नी ने कहा है कि वह सही है. हमें अपना परिवार भी चलाना है. वो डॉक्टरी के पेशे में वापस जा सकती हैं.” नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि राजनीति में बने रहने की बात कही है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”मैंने एंटरटेनमेंट जगत की तुलना में पंजाब को चुना है. मैं वहां करोड़ों कमा सकता था. लेकिन मैं पंजाब को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता हूं.” नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं. 2017 में नवजोत कौर सिद्धू ने हालांकि यह सीट अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए छोड़ दी थी।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *