पंजाब: लव मैरिज के बाद पत्नी से कहासुनी, नाराज कारोबारी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

shoot out

तरनतारन। तरनतारन के पट्टी स्थित बुलेट मोटरसाइकिल की एजेंसी के डीलर गुरसिमर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विधानसभा चुनावों के दौरान युवक का लाइसेंसी रिवाल्वर जमा नहीं किया गया था। इसकी वजह से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

तरनतारन के मोहल्ला खालसापुर रोड निवासी सुरिदर सिंह छाबड़ा की जंडियाला रोड रेलवे फाटक के पास बुलेट मोटरसाइकिल की एजेंसी थी। करीब दो वर्ष पहले छाबड़ा की मौत हो गई, जिसके बाद एजेंसी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी निभाने लगी। छाबड़ा के बेटे गुरमिसर सिंह ने पट्टी स्थित तरनतारन रोड पर बुलेट मोटरसाइकिल की एजेंसी खोली थी।

परिवार के खिलाफ लव मैरिज की

करीब सात माह पहले गुरसिमर सिंह ने अपने परिजनों की मर्जी खिलाफ पट्टी निवासी युवती के साथ लव मैरिज करवाई थी। इससे नाराज परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था। गुरसिमर सिंह अपनी पत्नी के साथ एजेंसी के पास किराये पर कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि गुरसिमर का कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर कहा-सुनी हुई।

सोमवार की रात युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। गौर हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरसिमर सिंह ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर जमा नहीं करवाया था। जिसके चलते पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल उठ रहे है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *