ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम से जुड़े तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने नवाब मलिक के घर पहुंचकर रेड की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें दफ्तर ले जाया गया। जहां उनकी पूछताछ हुई। ईडी अधिकारियों का कहना है कि मामला अंडरवर्ड से भी जुड़ा हुआ है। मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के घर पहुंचकर रेड की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें दफ्तर ले जाया गया। जहां उनकी पूछताछ हुई। ईडी सूत्रों का कहना है कि नवाब मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इस वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। संभावना है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

मुंबई अंडरवर्ड से लिंक

महाराष्ट्र की महा विकास अगाधी सरकार और केंद्र के बीच बढ़ती वाकयुद्ध के बीच, राज्य के मंत्री नवाब मलिक को आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के घर पहुंचे जहां उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें सुबह साढ़े सात बजे ईडी कार्यालय लाया गया था।

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि 62 वर्षीय मंत्री मलिक को ईडी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया।

कांग्रेस मुझे क्या निकालेगी, मैंने खुद पार्टी छोड़ दी, देखें पूरा इंटरव्यू

https://www.youtube.com/watch?v=eZfPoICKMWY&t=20s



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *