Income Tax Raid: पार्षद के आवास पर इनकम टैक्स की टीम ने मारा छापा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

raid income tax

मुंबई। एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपना मोर्चा शिवसेना पर खोल दिया है। मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना (Shiv Sena) नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की।

आयकर अधिकारी सीआरपीएफ जवानों के साथ आज सुबह यशवंत जाधव के घर पहुंचे। इसके बाद इन अधिकारियों ने यशवंत जाधव से घर पर ही पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल उनके घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यशवंत जाधव के आवास पर किस मामले में जांच की जा रही है। यशवंत जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

गुमनाम कंपनियों के जरिए वित्तीय कदाचार का आरोप

भाजपा नेता लगातार उन पर गुमनाम कंपनियों के जरिए वित्तीय कदाचार का आरोप लगाते रहे हैं। इसलिए संजय राउत के बाद शिवसेना का एक और नेता केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर आ गया है। इसे शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यशवंत जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के समर्थन में मंत्रालय के पास महाविकासअघाड़ी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। यशवंत जाधव के घर पर दूसरे ही दिन छापेमारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *