पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को महाशिवरात्रि उत्सव कमेटी नकोदर ने महाशिवरात्रि उत्सव का दिया निमंत्रण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
महाशिवरात्रि उत्सव कमेटी नकोदर द्वारा 39वें महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन 1 मार्च को बहुत ही भव्य तरीके से किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में कमेटी के सदस्यों द्वारा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता केडी भंडारी को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने कहा केडी भंडारी पंजाब में होने वाले हर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को हमेशा अपना योगदान देते हैं।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने कमेटी द्वारा उनको दिए गए निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया गया और साथ ही कहा की कमेटी धार्मिक एवं समाजिक आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से करती है। कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा आज हमारे पंजाब में जरूरत है कि इसी तरह सभी सामाजिक और धार्मिक कमेटी में अपने-अपने शहरों में विभिन्न स्थानों पर धर्म और संस्कृति के कार्यों को बढ़ाने के लिए काम किया जाए।

धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करवाएं

उन्होंने कहा कि हमारी नौजवान पीढ़ी को धर्म के साथ जोड़ने के लिए युवाओं को देश और पंजाब का इतिहास बताने के लिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करवाएं। पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा आज हमारी नौजवान पीढ़ी में बहुत ही सहनशीलता की कमी है जिसकी वजह से आज लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। हर परिवार में और नौजवानों में लड़ाई झगड़े का कारण सिर्फ और सिर्फ हमारी नौजवान पीढ़ी में धर्म के प्रति कम हो रहा रुझान है।

पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा जब हमारी नौजवान पीढ़ी धार्मिक होगी और धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होगी अपने जीवन के प्रति दिन में कुछ समय प्रभु नाम के सिमरन में लगाएगी तो हमारी नौजवान पीढ़ी में सहनशीलता होगी हमारी नौजवान पीढ़ी तरक्की और खुशहाली की राह पर चलेगी। इस मौके पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ महेश कालिया भी उपस्थित रहे।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बयां किए अपने दर्द, देखें

https://youtu.be/MHOPL6KPHHE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *