EXPOSED PART-1 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम में लोगों के करोड़ों रुपए डुबोने वाले भू-माफिया ने खंडहर हुए फ्लैट्स के पास काटी अवैध कालोनी, कमिश्नर समेत सभी अफसरों की आंखें बंद, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सरकार के करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट को डुबाने वाले भू-माफिया ने नगर निगम के कुछ अफसरों के साथ मिलकर सरकार को अब फिर से लाखों रुपए का चूना लगाया है। ये वही भू-माफिया है, जिसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंदिरापुरम स्कीम के करोड़ों रुपए को डुबोने का काम किया। यह वही भू-माफिया है, जिसने हजारों लोगों के पैसे को डुबो दिया।

सलेमपुर मुसलमाना के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे तेजिंदर सिंह बिट्टू ने इंदिरापुरम स्कीम को लांच किया था। तब यहां फ्लैट बनाकर लोगों को आवंटित किए गए। तत्कालीन चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू ने लोगों से पैसा जमा करवा कर फ्लैट का आवंटन कर दिया। लेकिन इस फ्लैट को जाने के लिए एक अदद रास्ता नहीं दे सके।

स्व. नीलमाहल के अरमानों पर पानी फेरा

इसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन बने स्व. बलजीत सिंह नीलामहल ने इंदिरापुर स्कीम में डूबे सरकारी पैसे और लोगों की गाढ़ी कमाई को उबारने के लिए इंदिरापुरम के विस्तार की योजना बनाई। इसमें कई एकड़ जमीन पर कालोनी डेवलेप करने की योजना बनी, तभी वहां भू-माफिया सक्रिय हुआ और आस-पास की सभी जमीनों को किसानों से खरीद लिया, जिससे ट्रस्ट की योजना पर पानी फिर गया।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के हजारों फ्लैट्स ढह रहे हैं। लोगों को लाखों रुपए पानी में बह गया, लेकिन अब यही भू माफिया आस-पास अवैध कालोनी काट कर महंगे दामों पर प्लाट बेचने की शुरूआत की। भू-माफिया ने कौड़ियों के दाम किसानों की जमीन खरीदी और सरकारी स्कीम को फ्लाप कर दिया। अब अपनी अवैध कालोनी काट कर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया।

सलेमपुर मुसलमाना के पास काटी अवैध कालोनी

सलेमपुर मुसलमाना के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के खंडहर हो चुके फ्लैट्स के पास ही कई एकड़ खेत में अवैध कालोनी काटी गई है। पिछले कई महीने से विकसित की जा रही इस अवैध कालोनी की शिकायतें भी नगर निगम कमिश्नर करणेश शर्मा के पास पहुंची है, लेकिन करणेश शर्मा आंखें बंद कर लोगों की गाढ़ी कमाई लुटने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ एमटीपी मेहरबान सिंह ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *