निगम कमिश्नर करणेश शर्मा, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल और विजीलैंस में शिकायत, फगवाड़ा गेट मार्कीट में रेजिडेंशियल रजिस्ट्री पर अवैध कामर्शियल शोरूम बनवाने और सलेमपुर मुसलमाना में कई एकड़ में अवैध कालोनी कटवाने का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कमिश्नर करणेश शर्मा. एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा के खिलाफ पंजाब लोकपाल और विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत की गई है। यह शिकायत फगवाड़ा गेट मार्कीट में रेजिडेंशियल रजिस्ट्री वाले प्लाट पर दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाने और सलेमपुर मुसलामान में भू-माफिया से मिलकर अवैध कालोनी कटवाने का आरोप लगा कर की गई है।

पंजाब लोकपाल और विजीलेंस ब्यूरो को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि फगवाड़ा गेट मार्कीट में रेजिडेंशियल प्लाट पर आवासीय नक्शा पास किया गया, लेकिन मौके पर दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बना दिया गया। इसके साथ ही प्रताप बाग चौक के सामने दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाया गया है। इसकी शिकायत भी कई लोगों ने निगम कमिश्नर से की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एमटीपी और एटीपी को कार्रवाई से भी रोका

शिकायतकर्ता अशोक सिंह और कुलदीपक सिंह ने कहा है कि नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन इन अवैध निर्माणों पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उक्त अवैध निर्माण को दो मंजिला बनवाने में निगम अफसरों ने पूरी मदद की। इसके लिए एमटीपी और एटीपी को कार्रवाई से भी रोका गया।

अशोक सिंह और कुलदीपक सिंह ने कहा है कि प्रताप बाग में एक नहीं कई अवैध कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। इसकी शिकायत कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई है, लेकिन कमिश्नर ने किसी एक भी कार्रवाई नहीं की। इसके लिए अब कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करने जा रहे हैं।

शिकायत भी पंजाब लोकपाल और विजीलैंस से की गई

दूसरी तरफ सलेमपुर मुसलमाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स के साथ एक भूमाफिया ने अवैध कालोनी काटी है। यह वही भू-माफिया है, जिसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंदिरापुरम योजना को फेल करवाया। सरकार जिस जमीन पर लोगों को लिए सस्ते में मकान और प्लाट की योजना बना रही थी, इस भू-माफिया ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर हड़प लिया। इसकी शिकायत भी पंजाब लोकपाल और विजीलैंस से की गई है।

इस संबंध में नगर निगम के कमिश्वर करणेश शर्मा ने फोन नहीं उठाया, जबकि एटीपी राजिंदर शर्मा ने कहा है कि प्रताप बाग में शोरूम के नक्शे पास हैं, हालांकि ये नहीं बताया कि नक्शा रिहाइशी पास है या कामर्शियल। इस संबंध में राजिंदर शर्मा भी ज्यादा नहीं बता सके। उधर, लम्मा पिंड रोड पर किशनपुरा चौक के आगे बीएमएस फैशन की अवैध इमारत में कमिश्नर और अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट डाली जा रही है।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *