भाजपा आगामी समय में पंजाब की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर आएगी समाने: सौदान सिंह

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अश्वनी शर्मा ने चुनावों में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए किया धन्यवाद। शेखावत ने चुनाव के बाद संगठनात्मक बैठक कर उम्मीदवारों से चुनाव संबंधी अनुभव का लिया फीडबैक।

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में मतदान के बाद सभी प्रत्याक्षीयों के साथ बैठक कर उनके विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संबंधी फ़ीडबैक लेने हेतु एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंदर सिंह रैना, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, संगठन महामंत्री पवन राणा, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, प्रो. राजिंदर भंडारी, तीक्ष्ण सूद, मनोरंजन कालिया, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन व प्रत्याक्षी विजय सांपला, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल आदि भी उपस्थित थे।

यह अनुभव बहुत ही सुखद रहा- शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रत्याशियों से बारी-बारी बातचीत कर उनका चुनाव संबंधी कैसा अनुभव रहा, इस संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की। शेखावत ने कहा कि भाजपा ने पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 73 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है और यह अनुभव बहुत ही सुखद रहा है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पंजाब में जिम्मेदारी संभाली तो यहाँ पर बहुत ही विपरीत परिस्थितियाँ थीं। पिछला लगभग डेढ़ साल भाजपा के लिए बहुत ही कठिन समय रहा। हालाँकि पिछले एक वर्ष से अधिक समय तक विपक्षी दलों के ईशारे पर किसान संगठनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी का हर जगह विरोध किया जाता रहा। तब जनता के बीच जाना भी बहुत कठिन था।

यहाँ तक कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी व भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं व कार्यालयों पर भी पुलिस की आँखों के सामने घातक जानलेवा हमले किए गए। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने इस सब के बावजूद भी अपना धैर्य व लक्ष्य नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा पंजाब में की गई रैलियों के बाद पंजाब में भाजपा के पक्ष में लहर बनी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा।

जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड रूप से मतदान किया

इस सब का मुकाबला करते हुए चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा कर कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभा के प्रत्याक्षीयों के पक्ष में जनता को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड रूप से मतदान किया है। शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा पार्टी पर जताए गए भरोसे पर आभार जताते हुए कहा कि इस बार पंजाब में जनता के समर्थन से भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार अपने दम पर नई शक्ति के साथ पंजाब में कार्य करेगी। कांग्रेस का लगभग सभी राज्यों से सफाया हो चुका है और आने वाले दिनों में पंजाब से भी कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। शर्मा ने चुनाव के दौरान संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा व लग्न से अपनी-अपनी जिम्मेवारियां निभाने के लिए भी धन्यवाद किया।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *