DIPS में परीक्षा खत्म होने पर तनाव मुक्त हो कर बच्चों ने खेलकूद का लिया मजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 09 Mar 2022

DIPS में परीक्षा खत्म होने पर तनाव मुक्त हो कर बच्चों ने खेलकूद का लिया मजा

डेली संवाद, जालंधर
विद्यार्थियों की साल भर की मेहनत का परिणाम परीक्षा के माध्यम से ही मूल्यांकन किया जाता है। इसीलिए सभी विद्यार्थी परीक्षा पास करने हेतु दिन रात एक करते रहते हैं वहीं परीक्षा समाप्त होने पर डिप्स के विद्यार्थियों ने खुद को रिलेक्स करते हुए डिप्स स्कूल भोगपूर के मैदान में दोस्तों संग खेलकूद कर खूब मौज मस्ती की।

इस मौके पर प्री विंग के नन्हे- मुन्हें बच्चों व पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ अध्यापकों द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों में भाग लेकर सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए इनका मजा लिया। बच्चों के लिए रस्साकशी, पासिंग द पार्सल, इंडोर आउटडोर गेम्स, डांस, फॉलो दी इंस्ट्रक्शन गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने किताबों को पैक करके अपने दोस्तों के साथ मस्ती की और इस समय का पूरा मजा लिया।

प्रिंसिपल गुरवीन कौर ने कहा कि परीक्षा समाप्ति की खुशी तथा नई कक्षा में जाने की उत्सुकता और जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी गतिविधियां करवाई गई है। जीवन में पढ़ाई जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी ब्रेक भी है इससे न केवल शरीर बल्कि दिमाग को भी आराम मिलता है और वह ज्यादा अच्छे से सोच पाता है और कार्य करता है।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने किया बड़ा खुलासा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *