⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 166 शब्द|📅 16 Mar 2022
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में KAP SCAN सेंटर पर बहुत ही गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पैसे को लेकर सेंटर की तरफ से एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट ही नहीं दी जा रही थी।
जिसे लेकर आज बुजुर्ग महिला के बेटे ने सेंटर के अंदर जबरदस्त हंगामा किया और कहा कि पैसे लेने के बाद भी यह लोग गलत रिपोर्ट देते हैं।
जानकारी के मुताबिक न्यू हरबंस नगर के गगनदीप ने कैप स्कैन सेंटर पर गंभीर आरोप लगाए। गगनदीप ने कहा कि उनकी बुजुर्ग मां राजरानी की स्कैन रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
इसे लेकर आज गगनदीप ने कैप स्कैन सेंटर में मीडिया के सामने जबरदस्त विरोध और हंगामा किया। उधर कैप स्कैन सेंटर की महिला कर्मचारी शालू ने बताया कि टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते इनकी रिपोर्ट नहीं बन पाई थी, लेकिन अब रिपोर्ट तैयार हो गई है और दे दी गई है।
लाइव देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें









