Jalandhar News: जालंधर की मशहूर मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े लूट, दुकान के मालिक ने सुनाई आपबीती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में चोरी व लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच आज यानी शनिवार को पंजाब के जालंधर (Jalandhar) की सबसे मशहूर दवा की दुकान इंपीरियल मेडिकल हॉल (Imperial Medical Hall) से लुटेरों ने धारदार हथियार दिखाकर लाखों रुपये लूट लिए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह लूट दिनदहाड़े हुई। घटना के वक्त दुकान के अंदर ग्राहक भी मौजूद थे। दो आरोपियों ने दुकान में घुसकर पहले काउंटर पर हमला किया और फिर कैश लूटकर फरार हो गए। घटना के वक्त एक लुटेरे के हाथ में धारदार हथियार था और दूसरे के हाथ में हथियार जैसी कोई चीज थी।

Jalandhar News
Jalandhar News

रुपये लूटकर आरोपी फरार

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर में हुई। घटना के वक्त दुकान के अंदर कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। आरोपी दुकान के अंदर कैश बॉक्स से करीब 48 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

दुकान के अंदर मौजूद मालिक जीवेश ने बताया- लुटेरों ने मुझे धमकाया कि गोली न चलाओ। जिसके बाद पीड़ित डर गया और उन्हें लूटने दिया। आरोपी कैश बॉक्स में पड़े सारे पैसे लेकर फरार हो गए।

Shop owner Jivesh
Shop owner Jivesh

बाइक पर आए थे लुटेरे

बता दें कि लूटपाट करने के लिए आरोपी बाइक पर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। दुकानदार के अनुसार दुकान के अंदर लगा सीसीटीवी खराब था, जिस कारण उक्त घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी।

Jalandhar News
Jalandhar News

पुलिस अब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाल रही है। दोनों आरोपी कुर्ता पहने हुए थे। थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरवेद सिंह ने लूट की पुष्टि की है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *