Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar news: जालंधर केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) ने आज मान सिंह नगर लद्देवाली में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण का कार्य भूमि पूजन के बाद आरंभ करवाया। इस अवसर पर विधायक श्री अरोड़ा ने मां भगवती जागरण प्रबंधक कमेटी मान सिंह नगर और कीर्तन मंडली द्वारा किये जा रहे इस पुनीत कार्य की बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक स्थल सभी की आस्था के केंद्र होते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ने के माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा व धार्मिक अनुष्ठान के केंद्र ही नहीं होते, बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों में सामाजिक सद्भाव, आपसी सौहार्द, शांति और देश व किसी भी राज्य की समृद्धि के केंद्र भी होते हैं।

Raman Arora
Raman Arora

खुद भगवान प्रतिमा में उपस्थित हो जाते हैं

उन्होंने कहा कि मंदिरों में जब मूर्तियां लायी जाती हैं, तो वे केवल पत्थरों की होती हैं लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें जीवंत बनाया जाता है, जिससे वे केवल मूर्तियां न रह जायें, बल्कि उनमें भगवान का वास हो। कहा जाता है कि प्राण प्रतिष्ठित किये जाने के बाद खुद भगवान उस प्रतिमा में उपस्थित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिरों में प्रार्थना, ध्यान, कीर्तन, यज्ञ, पूजा, आरती, शंख, घंटियां आदि चीजें होती है। इन सबसे मंदिर का वातावरण धार्मिक हो जाता है। विधायक श्री अरोड़ा के अनुसार मंदिर जाने पर मन को शांति मिलती है और व्यक्ति की परेशानीयां भी कम हो जाती है।

Raman Arora
Raman Arora

सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है

मंदिर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और यहां नकारात्मकता दूर होती है। यही कारण है कि मंदिर जाने पर हर व्यक्ति सकारात्मकता का संचार महसूस करने लगता है। भगवान के प्रति श्रद्धा और आस्था रखने वाले हर व्यक्ति को मंदिर जाकर भगवान के पूजा व दर्शन जरूर करने चाहिए। उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपने स्तर से हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

मां भगवती जागरण प्रबंधक कमेटी मान सिंह नगर और कीर्तन मंडली द्वारा विधायक को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके लगणदीप सिंह, प्रधान बालक राम शर्मा, पवन कुमार, सुरेश कुमार, राजेश ठाकुर, प्रेम लाल सहित अन्य मंदिर कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *