पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को दी हार्दिक बधाईयां

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 21 Apr 2022

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को दी हार्दिक बधाईयां

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को सिखों के नौवें गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को बधाई दी। इस पवित्र मौके पर भगवंत मान नजदीकी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में नतमस्तक हुए।

जहाँ श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का पवित्र शीश उनके धर्मनिष्ठ सेवक सिख बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) लेकर आए थे, इस स्थान पर उनको श्री आनन्दपुर साहिब की ओर जाते समय गुरू साहिब के एक बुज़ुर्ग श्रद्धालु मुसलमान संत फ़कीर दरगाही शाह ने रुकने के लिए विनती की थी।

इससे पहले अपने रिकार्ड किये वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को ‘हिंद की चादर ’ द्वारा दिए सर्वव्यापी भाईचारे, धार्मिक आज़ादी, सरबत के भले और मानवता की चढ़दीकला(भलाई) के शाश्वत संदेश पर चलने का न्योता दिया।

प्रेरणा स्रोत बना रहेगा

श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के जीवन और फलसफे पर रौशनी डालते हुये भगवंत मान ने कहा कि बचपन से लेकर शहीदी प्राप्त करने तक मानवता और धार्मिक सहणशीलता की ख़ातिर गुरू जी का अतुल्य बलिदान रहती दुनिया तक प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

लोगों को श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की शिक्षाओं पर सही मायनों में चलने की अपील करते हुये भगवंत मान ने कहा कि नौवें गुरू जी के संदेश का सार प्यार, धर्म निरपेक्षता, धार्मिक आज़ादी और शांतमयी सह-अस्तित्व था, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *