भारी गोला-बारूद के साथ पकड़े गए 4 आतंकवादी, लुधियाना और फिरोजपुर के रहने वाले हैं आतंकी, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनाल। हरियाणा के करनाल सिटी से बड़ी खबर है। यहां हरियाणा और पंजाब पुलिस ने आईबी की इनपुट पर कार्ऱवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे।

आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आतंकियों में परमिंदर, अमनदीप और गुरप्रीत पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्कू गांव के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आतंकी भूपिंदर पटिया बीट लुधियाना का रहने वाला है। इनमें गुरप्रीत और अमनदीप सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी आंतकी से जुड़े तार

पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका, जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे तीन कंटेनर और 130000 रुपए बरामद हुए हैं। आतंकी इनोवा कार से पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस की ओर से फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला करनाल के मधुबन थाने में दर्ज कराया गया है और इंद्री कि एसपी हिमाद्री कौशिक को जांच सौंपी गई है।चंडीगढ़, करनाल आईबी की टीमें भी आतंकवादियों से पूछताछ कर रही हैं। करनाल एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरजिंदर सिंह ने इन आतंकियों को यह कंटेनर और अन्य सामान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की एक लोकेशन पर पहुंचाने की हिदायत दी थी।

आतंकी हरजिंदर सिंह का लगातार कम्युनिकेशन

इन आतंकियों के फोन में भी यह लोकेशन मिली है। इन आतंकियों में सबसे मुख्य गुरप्रीत माना जा रहा है, जिसके साथ पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह का लगातार कम्युनिकेशन बना हुआ था। गुरप्रीत जेल में रहते समय राजवीर नामक एक अन्य अपराधी के संपर्क में आया था, जो पहले से हरजिंदर के साथ जुड़ा हुआ था,उसी ने राजवीर का संपर्क हरजिंदर से कराया, जिसके बाद उसने हरजिंदर के लिए काम शुरू कर दिया।

आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे

https://youtu.be/mDzgWVW8wKk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *