जम्मू में वासुकी नाग मंदिर पर हमला, जमकर तोड़फोड़, मूर्तियों को खंडित किया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू। Bhaderwah Temple Attacked: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ की गई। घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। जमकर नारेबाजी की और मंदिर को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। वासुकी नाग मंदिर भदरवाह को भद्रकाशी के नाम से भी जाना जाता है। तोड़फोड़ रविवार देर रात या सोमवार तड़के की गई है।

जम्मू में पिछले कई दिनों से हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। उसी कड़ी में अब वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। मंदिर में बाहर से लेकर अंदर तक तोड़फोड़ की गई थी।

मूर्तियों पर फेंके गए पत्थर

मंदिर के दरवाजे, खिड़कियां टूटे पड़े थे। मंदिर के अंदर मूर्ती के ऊपर भी पत्थर फेंके गए थे। पुजारी ने इलाके के लोगों और पुलिस को सूचना दी। जैसे-जैसे यह खबर फैली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मंदिर पर हमले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि मूर्तियों पर पथराव के कारण उनके चेहरे टूट गए। मूर्तियां खंडित भी हुई हैं। लोगों ने कहा कि यह मंदिर प्राचीन है और उनकी इससे आस्था है। मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *